Updates
• निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन • सामाजिक जागरूकता एवं शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन

Buddha Ambedkar Welfare Association

Samarthya • Samaj • Nirman
Donate Now Join Us
Easy to Connect

Quick Services & Online Portals

President's Message

"बुद्ध अंबेडकर वेलफेयर एसोसिएशन** की ओर से आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। हमारा उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, समानता, सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता** के अवसर उपलब्ध कराना है। भगवान बुद्ध के करुणा, शांति और मानवता के संदेश तथा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के विचार हमारे कार्यों की प्रेरणा हैं। हम शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के विकास, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता तथा जरूरतमंद लोगों के सहयोग के माध्यम से एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, जहाँ किसी के साथ जाति, वर्ग, लिंग या आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव न हो। मेरा विश्वास है कि सामाजिक परिवर्तन किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि हम सभी के सामूहिक प्रयास से संभव है।आइए, हम सब मिलकर मानवता, समानता और भाईचारे को मजबूत करें और एक बेहतर, शिक्षित एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। आपका सहयोग और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।"

— मदन पाल

Buddha Ambedkar Welfare Association

Governance

Our Team Members

इंद्र पाल कुशवाहा

उपाध्यक्ष

एड सुनील कुमार जौहरी

कोषाध्यक्ष

अभिषेक कुमार बौद्ध

सदस्य

एड रामनिवास

सदस्य

अभिषेक कुमार

सदस्य

हरीराम

सदस्य

Registered Partners

Our Field Members

Nanhe lal

Member

Sarvendra kumar

Member

SHUDHANSHU VERMA

Member

Suneel Kumar

Treasurer

Madan Pal

President

Our Profile

About Our Association

Section 01

BAWA क्या है?

BAWA सर्वजन का, सर्वजन के लिए, सर्वजन के द्वारा बनाया गया एक स्वयं सहायता समूह (Self-Help Group) है, जो सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 21, 1860 के अंतर्गत पंजीकृत है (पंजीकरण संख्या HAR/07205/2018-2019)। BAWA से जुड़े हुए वैधानिक सदस्यों को उनके जीवन के तीन महत्वपूर्ण अवसरों — बेटी का विवाह, परिवार में शोक (मृत्यु), और शिक्षा — पर संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा सीधे आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।

BAWA से जुड़े हुए सभी सदस्य इस तरह का आर्थिक सहयोग सीधे आवेदक/लाभार्थी/नॉमिनी के बैंक खाते में धनराशि भेजकर करते हैं, जब तक आवश्यक राशि पूर्ण न हो जाए। हम सदैव पारदर्शी व्यवस्था एवं सेवा भाव के लिए दृढ़संकल्पित हैं। इसके साथ-साथ BAWA से जुड़े सभी सदस्य प्रतिवर्ष निर्धारित सदस्यता शुल्क सीधे संस्था के खाते में जमा करते हैं, जिससे संस्था का प्रशासनिक व सेवा-कार्य संचालित होता है।
Section 02

BUDDHA AMBEDKAR WELFARE ASSOCIATION का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश के 75 जिले से कम से कम 10 लाख व्यक्ति BUDDHA AMBEDKAR WELFARE ASSOCIATION का सदस्य बनें ताकि टीम के किसी भी वैधानिक सदस्य की असामयिक मृत्यु होने पर टीम के शेष अन्य सभी सदस्य 5 रुपए सीधे उसके आश्रित के खाते में भेजकर 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद कर सकें। इसके साथ साथ ट्रस्ट में प्राप्त दान धनराशि से जरूरतमंद मेधावी छात्रों/अनाथ बच्चों/विकलांग बच्चों/गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए शिक्षा, चिकित्सा, भोजन, कपड़ा की व्यवस्था कर मदद किया जायेगा। "हर घर BUDDHA AMBEDKAR WELFARE ASSOCIATION योजना" को साकार करना है।

उत्तर प्रदेश का प्रत्येक परिवार BUDDHA AMBEDKAR WELFARE ASSOCIATION का सदस्य बनें और परिवार की भांति हर सुख दुख में हम एक दूसरे के काम आएं यही हमारा अंतिम लक्ष्य है।
Section 03

BUDDHA AMBEDKAR WELFARE ASSOCIATION का सदस्य कौन बन सकता

✔️ शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग, परिवहन विभाग, रेल विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, विद्युत विभाग, PWD विभाग, बैंक, पुलिस, होमगार्ड, कलेक्ट्रेट विभाग के समस्त सरकारी/संविदा/आउटसोर्सिंग कर्मचारी अधिकारी BAWA की सदस्यता ले सकते हैं।
✔️ वित्तविहीन विद्यालय/कॉलेज/मदरसा के शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं प्रबंधक BAWA की सदस्यता ले सकते हैं।
✔️ प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत समस्त कर्मचारी, अधिकारी, एडवोकेट, मीडियाकर्मी, प्रबंधक, डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स BAWA की सदस्यता ले सकते हैं।
✔️ किसान, मजदूर, व्यवसाई, गृहिणी, छात्र-छात्राएं BAWA की सदस्यता ले सकते हैं।
✔️ BAWA की सदस्यता हेतु उत्तर प्रदेश का निवासी होना या उत्तर प्रदेश में कार्यरत होना अनिवार्य है।
✔️ BAWA की नवीन सदस्यता हेतु उम्र सीमा 18 वर्ष से 60 वर्ष है। एक बार सदस्यता लेने के उपरांत 65 वर्ष उम्र तक अपनी सदस्यता जारी रख सकते हैं।
Section 04

BAWA का सदस्य कैसे बनें?

1️⃣ खुद अपने मोबाइल से निम्न प्रक्रिया अपनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन करें।
2️⃣ Google Crome/अन्य किसी भी ब्राउजर पर जाकर bawaselfhelp.in वेबसाइट ओपन करें।
3️⃣ वेबसाइट के फ्रंट पेज पर जारी BUDDHA AMBEDKAR WELFARE ASSOCIATION के खाते में 100 रुपए Google Pay/Phone Pay/Net Banking से भेजकर ट्रस्ट को वार्षिक दान करें।
4️⃣ ट्रस्ट के खाते में 100 रुपए वार्षिक दान भेजकर TRANSACTION ID लिख लें एवं ट्रांजेक्शन स्क्रीन शॉट ले लें।
5️⃣ वेबसाइट पर REGISTRATION को क्लिक कर अंग्रेजी अक्षर में रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
6️⃣ 100 रुपए ट्रांजेक्शन का TRANSACTION ID भरें।
7️⃣ रजिस्ट्रेशन फॉर्म के अंतिम चरण में रिसिप्ट अपलोड पर जाकर ट्रांजेक्शन Screenshot, गैलरी से Select कर अपलोड करें।
8️⃣ घोषणा को ✅ क्लिक कर REGISTER बटन को क्लिक करें।
9️⃣ आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
🔟 किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर +919453744053 संपर्क करें।
Section 05

BUDDHA AMBEDKAR WELFARE ASSOCIATION का Volunteers कैसे बनें?

✔️ यदि सेवा भावना से कुछ समय व ऊर्जा देकर ब्लॉक/जिला/प्रदेश स्तर पर BUDDHA AMBEDKAR WELFARE ASSOCIATION के व्यवस्था संचालन व प्रचार प्रसार में योगदान देना चाहते हैं तो Mr Madan Pal Ji से संपर्क करने की कृपा करें।
Section 06

कोई जानकारी या सूचना कहां से प्राप्त होगा?

कोई जानकारी या सूचना हेतु अपने अपने जिले/ब्लाक के आधिकारिक BAWA व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ जाएं। समय समय पर वेबसाइट भी विजीट करते रहें।
इसके साथ साथ हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके भी कोई जानकारी या सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

✔️ भविष्य की योजनाएं
BAWA में 2 लाख सदस्य संख्या के उपरांत गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटना में घायल वैधानिक सदस्य के इलाज हेतु 5 से 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद हेतु योजना लाया जाएगा।
Certifications & Legal

Our Official Documents

Registration Certificate

Verified Certificate

Bye-Laws

Verified Certificate

NGO Darpan

Verified Certificate

12A (332) Certificate

Verified Certificate

80G (354) Certificate

Verified Certificate

CSR-1 Certificate

Verified Certificate
Activities

Our Work Gallery

बावा शोक सहायता योजना
बावा आशीर्वाद बेटी विवाह सहायता योजना
Chat on WhatsApp Call Support Office
Register Now Get Support